{"_id":"64ac4b96d8b80c7c15019128","slug":"trains-did-not-run-even-on-the-second-day-passengers-remained-upset-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2005-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दूसरे दिन भी नहीं चलीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दूसरे दिन भी नहीं चलीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
- कई ट्रेनें हुईं रद्द तो कई के बदले रूट, सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन में पानी भरने से बढ़ी दिक्कत
फोटो-10एनजेडबी01आर
नजीबाबाद। सहारनपुर-अंबाला सेक्शन में रेल ट्रैक पर पानी के कारण दूसरे दिन भी लखनऊ-अमृतसर दिशा में चलने वाली ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। मुरादाबाद-अंबाला के बीच ट्रेनें रद्द होने और डायवर्ट होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में संबंधित ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्री आरक्षित टिकट रद्द कराने और किराया वापसी के लिए नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं।
नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनें सोमवार को रद्द रहीं। इनमें अप और डाउन दिशा की लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, सियालदहा एक्सप्रेस, अमृतसर-वनमनखी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल रहीं। जिन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, उनमें अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल रहीं। डायवर्ट की गई ट्रेनों को मुरादाबाद से बाया पानीपत निकाला गया। जन नायक एक्सप्रेस 15211 अप को रविवार की रात नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रद्द किया था। जबकि सोमवार को इस ट्रेन को रेलवे ने ट्रेन को सहारनपुर तक संचालित करने का फैसला किया।
दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस के नजीबाबाद स्टेशन पर रद्द होने से यात्रियों और रेल कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे ने मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर सभी यात्रियों को किराया वापसी का पैसा लिया। नजीबाबाद स्टेशन के सीएमआई आरके मीणा ने बताया कि जन नायक एक्सप्रेस से सफर कर रहे 1674 यात्रियों को 3,13,580 रुपये किराया वापस किया गया। अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट होने अथवा रद्द होने के बाद नजीबाबाद स्टेशन से कराए गए आरक्षण को भी रेलवे ने रद्द कर किराया वापस किया।