{"_id":"65034d70bff2b84715094eb4","slug":"traffic-stopped-due-to-collapse-of-nakata-river-villagers-created-ruckus-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-10847-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नकटा नदी रपटे पर आवागमन ठप, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नकटा नदी रपटे पर आवागमन ठप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर। कुंजेटा मार्ग के नकटा नदी रपटे पर कई दिनों से जलभराव व जमा कीचड़ के चलते आवागमन में बाधा होने पर दो गांवों के ग्रामीण रपटे पर पहुंचे और हंगामा किया। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष ने जेसीबी लगाकर रपटे पर जमा कीचड़ व मिट्टी को वहां से हटाकर रास्ता चलने योग्य बनवाया।
बढ़ापुर-कुंजेटा मार्ग पर पड़ने वाली नकटा नदी के रपटे पर पिछले दिनों हुई वर्षा का पानी भरा हुआ है। कस्बे को पश्चिम दिशा के गांवों से जोड़ने वाले इस मार्ग पर कस्बे के समीप रपटे पर जलभराव व कीचड़ जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे के मोहल्ला भजड़ावाला में हो रहे कटान को रोकने के लिए नगर पंचायत ने नदी में जेसीबी से बड़ा नाला खोदकर पानी की धारा बदलने का प्रयास किया था, तभी से रपटे पर गंदा पानी और कीचड़ का जमावड़ा बना हुआ है।
बृहस्पतिवार को गांव कुंजेटा के ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह व ग्राम मुकंदपुर राजमल के ग्राम प्रधान अमर सिंह के साथ दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण नकटा रपटे पर पहुंचे और विरोध जताया। ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए रपटे के समीप नाला खुदवाने की बात रखी। वहां पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. दिलशाद अंसारी ने ग्रामीणों से बात कर मौके पर नगर पंचायत की जेसीबी बुलाकर रपटे से मिट्टी-कीचड़ व जमा गंदे पानी को हटवाया।
विज्ञापन
लेकिन तभी जल निकासी के लिए नाला खोदने का एक दुकानदार ने विरोध किया, तो हंगामा हो गया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष के हस्तक्षेप से नाला खुदाई का विरोध कर रहा दुकानदार नाला खुदाई के लिए मान गया। डॉ. दिलशाद अंसारी का कहना है कि एक दो दिन के भीतर रपटा मार्ग पूरी तरह चलने योग्य हो जाएगा।