फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic on a dilapidated bridge, life may end soon

Bijnor News: जर्जर पुल पर यातायात, पूरी न हो जाए जिंदगी की मियाद

Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic on a dilapidated bridge, life may end soon
अफजलगढ़ में भूतपुरी बनैली नदी के पुल से गुजरते भारी वाहन। संवाद
अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर बनैली नदी के क्षतिग्रस्त पुल पर बड़े व भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रुक रही है। एक साथ कई लोडेड वाहन पुल से निकल रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका है। ग्रामीणों ने बड़े वाहनों पर रोक लगाने तथा नए पुल के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

भूतपुरी से उत्तराखंड के जसपुर जाने वाले मार्ग पर बनैली नदी पर बना पुल काफी पुराना और क्षतिग्रस्त हो चुका है। भारी वाहनों के आवागमन को खतरनाक घोषित कर वर्ष 2024 में लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल पर भारी वाहनों को रोकने के लिए हाइट गेज लगाए थे, लेकिन बड़े वाहन चालकों ने उसे तोड़ दिया था। इसके बाद पुल के दोनों ओर कंक्रीट के भारी ब्लॉक रखवाए गए। वे भी हटा दिए गए। इस बीच इंजीनियरों की टीम ने भी पुल का निरीक्षण किया था। पुल के नीचे व ऊपर गर्डर में वर्टिकल क्रैक आ गए थे, लेकिन विभाग की सतर्कता के बाद भी बड़े वाहन चालक अपनी मनमानी करते हुए अपने साथ सवारियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुल के ऊपर से बस, ट्रक, टैंकर, रेत से भरे डंपर तथा लकड़ियों से भरे ट्रक व बड़े टैक्टर ट्राॅले गुजरते हैं। कई बार तो एक से ज्यादा लोडेड वाहन पुल के ऊपर से एक साथ गुजरते हैं।
विज्ञापन

गांव चतरपुर निवासी राजपाल सिंह का कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त है। पुल पर भारी वाहन गुजर रहे है जो हादसे का कारण बन सकते हैं। दल्लीवाला निवासी नत्थू सिंह का कहना है कि भारी वाहनों के कारण पुल में कंपन होने लगती है। पुल के ऊपर से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए। दल्लीवाला निवासी राम सिंह कहते हैं कि भारी वाहनों के चलते यदि पुल क्षतिग्रस्त हो गया तो 15 से ज्यादा गांवों का उत्तराखंड के जसपुर से संपर्क कट जाएगा। उन्होंने नए पुल का निर्माण कराने की मांग की है। सुआवाला निवासी मोहम्मद हासिम का कहना है कि पुल के ऊपर से बड़े वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चाहिए। भारी वाहन किसी भी दिन हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed