{"_id":"6005cffc8ebc3e340b17637c","slug":"traffic-awareness-publicity-vehicle-departs-bijnor-news-mrt521185928","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात जागरूकता प्रचार वाहन किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात जागरूकता प्रचार वाहन किया रवाना
विज्ञापन
बिजनौर में एआरटीओ कार्यालय से राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत जागरूक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखात?
- फोटो : BIJNOR
यातायात जागरूकता प्रचार वाहन किया रवाना
बिजनौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ कार्यालय से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन कर ही वाहनों का संचालन करने की अपील की गई।
सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बैनर, झंडियां और लाउडस्पीकर लगे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय प्रत्येक वाहन चालक को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए और चार पहिया वाहन संचालन के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य किया जाना चाहिए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाया जा सके।
एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करने का उद्देश्य सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है, जिससे सड़क हादसे न हों। उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन चलाने से हर समय खतरा बना रहता है। किसी डर से नहीं बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य, एसपी ट्रैफिक टीएसआई कमल कुमार, सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।