{"_id":"58af2cbb4f1c1b701cb2444c","slug":"traders-station-commotion-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का थाने में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में बुधवार देर शाम व्यापारी से 70 हजार रुपये की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर देर रात तक जमकर हंगामा किया। बाद में व्यापारी बिना तहरीर दिए थाने से लौट गए। बृहस्पतिवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला चिम्मन निवासी अशोक कुमार कर्णवाल का मंडी कोटला में तेल, चीनी के थोक व्यापार का प्रतिष्ठान है। बुधवार देर शाम वे अपने भाई के साथ दुकान पर हिसाब लगा रहे थे। तीन बदमाश उन्हें बंधक बनाकर तमंचों के बल पर करीब 70 हजार की नकदी लूटकर बाइक से फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने व्यापारी थाने पहुंचे। व्यापारियों का आरोप है कि कोतवाली निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने उनसे अभद्रता की।
इससे व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षुब्ध व्यापारियों ने देर रात तक थाने में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार से भी व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक के अभद्र व्यवहार की शिकायत की। व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक वारदात पर चिंता जताते हुए कोतवाली निरीक्षक पर अक्षमता का आरोप लगाया। सीओ के समझाने पर भी व्यापारी नहीं माने और लूट की तहरीर दिए बिना ही थाने से वापस लौट गए। बृहस्पतिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी अजय साहनी से मिला। उन्होंने एसपी को मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई करने और लुटेरों को पकड़ने की मांग की।