{"_id":"5eecf4c38ebc3e42ce0b5e8f","slug":"traders-should-be-exempted-from-mandi-duty-nazibabad-news-mrt487212739","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को मंडी शुल्क से मुक्त किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को मंडी शुल्क से मुक्त किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों को मंडी शुल्क से मुक्त किया जाए
नजीबाबाद। गल्ला व्यापार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मंडी समिति सचिव संभव तोमर को सौंपा। ज्ञापन में मंडी शुल्क और यूजर टैक्स समाप्त करने की मांग की गई।
गल्ला व्यापार संघ आदर्श नवीन मंडी के प्रधान नानक चंद आढ़ती के नेतृत्व में गल्ला व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मंडी समिति सचिव संभव तोमर से मिला। गल्ला व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सचिव को सौंपा। व्यापारियों ने मंडी शुल्क समाप्त करने के फैसले के बाद दोहरा मापदंड अपनाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कारोबारियों का तर्क है कि मंडी शुल्क ढाई प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग आरंभ से मंडी शुल्क और यूजर चार्ज माफ करने की चली आ रही है।
गल्ला कारोबारियों का तर्क है कि सरकार के वर्तमान फैसले से व्यापारी और पल्लेदार बेरोजगार हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में गल्ला कारोबारी यशवीर चौधरी, संजय कुमार, महेश कुमार शामिल रहे।