फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trade deal with America is fatal for farmers: Rakesh Tikait

किसानों के लिए घातक है अमेरिका से व्यापार समझौता : राकेश टिकैत

Sun, 22 Feb 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Trade deal with America is fatal for farmers: Rakesh Tikait
बिजनौर/नूरपुर। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील किसानों के लिए घातक है। सरकार व्यापारियों और किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। इस व्यापार को रोकने के लिए बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। यह बात राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में कही। साथ ही किसानों की एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नूरपुर के गांव अब्दुल्लापुर दहाना में किसान हुंकार महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के किसान शामिल हुए। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर निशाना साधा। कहा कि सरकार किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली है। भारत अमेरिका के बीच व्यापार समझौता किसानों के लिए घातक है। व्यापार समझौते से देश में सब्सिडी और बिना टैरिफ के आने वाले सामानों से देश के किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए इसे रोकने के लिए बड़ा आंदोलन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने हिंदुओं को तीन बच्चे करने चाहिए वाले मोहन भागवत के बयान पर कटाक्ष किया। कहा कि सरकार के पास अस्पताल, स्कूल और रोजगार नही है। ऐसे में सरकार जनसंख्या बढ़ाकर देश को नरक में झोकना चाहती है। कहा हम तो जनसंख्या नियंत्रण बिल की मांग करते हैं। देश में 50 साल तक सिर्फ एक बच्चा पैदा करने का कानून बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ हिंदू मुस्लिम करती है। आज के समय में पड़ोसी देशों से हमारे संबंध खराब हो चुके हैं। देश में आपसी भाईचारा खत्म हो गया है। सरकार स्कूल न खोलकर सिर्फ शराब की दुकानें खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान फसल और नस्ल को बचाने के लिए संघर्ष को तैयार रहें। उन्होंने प्रधान और किसान एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया।

महापंचायत को प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष घनेंद्र यादव, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, बिजनौर जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अमरोहा जिलाध्यक्ष डा.चंद्रपाल सिंह व बिजनौर महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा उपमा चौहान आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता चौधरी महेंद्र सिंह फलौदी और संचालन देवराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed