फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor Trolley Stuck on Railway Track in Nagina, Passenger Train Delayed by 35 Minutes

Bijnor: ट्रैक पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली फंसी, 35 मिनट रुकी पैसेंजर, सरयू-यमुना एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित

Mon, 13 Oct 2025 10:03 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 13 Oct 2025 10:03 AM IST
सार

बिजनौर जिले के नगीना में रेलवे ट्रैक पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली फंसने से सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन 35 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही। सरयू यमुना एक्सप्रेस को भी नगीना स्टेशन पर 10 मिनट रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Tractor Trolley Stuck on Railway Track in Nagina, Passenger Train Delayed by 35 Minutes
रेलवे ट्रैक पर फांसी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार सुबह नगीना-कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 471/बी पर बड़ा हादसा टल गया, जब रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ट्रैक पर फंस गई।
विज्ञापन


इस घटना के चलते सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन को करीब 35 मिनट आउटर पर रोके रखना पड़ा, जबकि सरयू यमुना एक्सप्रेस को नगीना रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा।

 

घटना सुबह करीब 7:20 की है। गेटमैन रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूट गया और उसके पहिए रेलवे पटरियों में धंस गए। चालक ने ट्राली को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा।

विज्ञापन

Tractor Trolley Stuck on Railway Track in Nagina, Passenger Train Delayed by 35 Minutes
रेलवे ट्रैक पर फांसी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, पैसेंजर ट्रेन फाटक बंद न होने के कारण आउटर पर खड़ी कर दी गई। बाद में एक अन्य ट्रैक्टर और हाइड्रो की मदद से ट्राली को ट्रैक से हटाया गया।

 

करीब एक घंटे तक फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

आरपीएफ दरोगा नोबहार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से यह स्थिति पैदा हुई। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed