{"_id":"5e4d8b6a8ebc3ecf197d0a98","slug":"tractor-trolley-collided-with-durgiana-express-train-nazibabad-news-mrt469860342","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन
नजीबाबाद में ट्रेन के टॉली से टकराने के बाद बंद किया जा रहा ट्रॉली का रास्ता
- फोटो : NAZIBABAD
दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली
नजीबाबाद (बिजनौर)। डबल फाटक रेलवे क्रासिंग के पास नाला निर्माण की सामग्री लेकर आई ट्रैक्टर ट्राली से दुर्गियाना एक्सप्रेस का इंजन टकरा गया। इंजन का सेंड पाइप और कई पुर्जे टूट गए और पटरी के कई पेंड्रोल क्लिप भी निकल गए, जिससे हड़कंप मच गया। जोरदार झटका लगने पर ट्रेन में सवार लोगों की सांसे अटक गईं। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी।
हादसा बुधवार सुबह 10:20 बजे हुआ। कोलकाता से अमृतसर जा रही तेज रफ्तार दुर्गियाना एक्सप्रेस जब नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले पहुंची तो, ट्रैक्टर - ट्राली ट्रेन के इंजन से टकराई। ट्रैक्टर ट्राली रेलवे क्रासिंग के निकट रेलवे द्वारा बनाए जा रहे नाला निर्माण की सामग्री लेकर पहुंची थी। चालक ने ट्रैक्टर - ट्राली को पटरी के नजदीक ही खड़ा कर रखा था। ट्रेन चालक योगेंद्र कुमार ने नजीबाबाद स्टेशन मास्टर को हादसे की जानकारी दी। टीआई आरके मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एचएस रावत, सीएलआई नरेंद्र कुमार, आरपीएफ के एएसआई सुरेंद्र सिंह, निरंकार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। जांच करने के बाद रेलवे की ओर से संयुक्त रिपोर्ट तैयार करके ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
चहारदीवारी तोड़कर ट्राली से पहुंचाई जाती थी सामग्री
नजीबाबाद। रेलवे द्वारा स्टेशन से भारत सिनेमा रेलवे क्रासिंग तक नाला निर्माण कराया जा रहा है। लगभग दो महीने से अप लाइन के निकट निर्माण चल रहा है। रेल पथ अधिकारियों की उदासीनता से ठेकेदार ने रेलवे क्रासिंग की चहारदीवारी तोड़ दी और नाला खोदाई की मिट्टी बाहर निकालने तथा निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही थी। अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन के निकट तक ट्रैक्टर ट्राली लाकर खड़ी की जा रही थीं। किरतपुर निवासी रेलवे ठेकेदार मुतलिफ के नेतृत्व में कर्मचारी काम कर रहे हैं। रेल सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार को कांवड़ यात्रा के दौरान दो-तीन तक काम बंद रखने को कहा गया था। ठेकेदार को बिना बताए गांव नेकपुर निवासी चालक मनोहर ट्रैक्टर ट्राली से सामग्री लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
तेज आवाज से दहले आसपास के लोग
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दुर्गियाना एक्सप्रेस नहीं रुकती है। हादसे के समय उसकी रफ्तार लगभग 125 किलोमीटर प्रति घंटा थी। डबल फाटक क्षेत्र के नागरिकों का कहना है इंजन से जब ट्राली टकराई उस समय तेज आवाज हुई।
अफसरों की उदासीनता है जिम्मेदार
दुर्गियाना एक्सप्रेस का इंजन का थोड़ा सा हिस्सा ही ट्रॉली से टूटा। अगर ट्राली इंजन में फंस जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि ट्रेन काफी तेज रफ्तार से पटरी पर धड़धड़ाती दौड़ रही थी। दो महीने से यह कार्य चल रहा था और दीवार टूटी हुई थी, लेकिन निरीक्षण करने वाले अफसर उदासीन बने रहे। ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई दीवार नहीं देखी और न वहां लाकर खड़ी की जा रही ट्रैक्टर ट्राली। यदि पहले ही नजर रखी जाती, तो यह हादसा नहीं होता।
अब बंद कराया रास्ता
रेल पथ अधिकारियों ने ठेकेदार द्वारा रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रैक्टर ट्राली ले जाने का रास्ता हादसे के बाद बंद करा दिया। करीब 15 फीट चौड़े रास्ते को लोहे की एंगल लगाकर बंद किया गया है।