फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Topper will be a panacea for

टॉपर के लिए बनेगा रामबाण

Sat, 13 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Topper will be a panacea for
टॉपर के लिए बनेगा रामबाण - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2014 के हाईस्कूल व इंटर के 40 टॉपर छात्र-छात्राओं को विधायक रुचिवीरा ने लैपटॉप बांटे। लाभार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयत्नशील रहने की सलाह दी गई। लैपटॉप मिलने के बाद सभी लाभार्थी ग्लोबल बच्चों की कैटेगिरी में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

विधायक रुचिवीरा ने कहा कि लैपटॉप मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का हुनर निखरेगा। लक्ष्य हासिल करने के लिए समय तथा विषय का प्रोपर मैनेजमेंट करना जरूरी है। टॉप पर पहुंचना आसान है परंतु टॉप पर बना रहना कठिन है। लैपटॉप आधुनिक युग का ज्ञान का भंडार है। इसका सदुपयोग करें तथा दुरुपयोग करने से बचें। समारोह में 21 छात्र व 19 छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। कई छात्रों की अनुपस्थिति में उनके माता-पिता को लैपटॉप दिए गए। लैपटॉप लेकर छात्राएं सबसे अधिक खुश थीं। 
विज्ञापन

 हल्दौर ब्लाक के गांव हरदासपुर गढ़ी की रहने वाली छात्रा निधि राजपूत का कहना है कि वह बीएसी फाइनल की छात्रा हैं। किसान परिवार से जुड़े होने से लैपटॉप खरीदना उसकी सीमा से बाहर था। अब वह लैपटॉप के माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए अपना रास्ता आसानी से चुन सकेगी। छात्राओं शिवांशी कर्णवाल, निधि राजपूत, महविश खलील से विधायक रुचिवीरा ने लैपटॉप मिलने पर भविष्य के कैरियर के बारे में सवाल-जवाब किए। महिमा सिंह, सदफ सैय्यद आदि छात्र खुश थे। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि लैपटॉप में सामान्य लैपटॉप से ज्यादा फीचर है। छात्रों को नई दिशा देने के साथ छात्रों के परिवार भी लैपटॉप के द्वारा दुनिया से जुडे़ंगे। डीआईओएस एके दुबे ने वर्ष 2012 से अब तक का लैपटॉप लाभार्थियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र शर्मा ने काव्यात्मक शैली में आगंतुकों का आभार जताया। निशांत यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में अमित शर्मा, अमित कुमार, मो. मारूफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed