फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Top in Mandal in District Kanya Sumangala Yojana

Bijnor News: बिजनौर - जिला कन्या सुमंगला योजना में मंडल में अव्वल

Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Top in Mandal in District Kanya Sumangala Yojana
- 28,000 बेटियों को पढ़ाई लिखाई में मदद, खिलाड़ी बेटियों को किया गया प्रोत्साहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान रंग ला रहा है। अभियान में डीएम उमेश मिश्रा खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। जिसके चलते जिला कन्या सुमंगला योजना में मुरादाबाद मंडल में अव्वल रहा। योजना में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत पढ़ाई लिखाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में करीब 28,000 बेटियों को आर्थिक मदद मिली। 100 से अधिक खिलाड़ी बेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कन्या सुमंगला योजना में बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक पढ़ाई तक आर्थिक सहायता दी जाती है। आर्थिक सहायता 06 श्रेणी में दी जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार विभिन्न श्रेणीवार 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।जिले में 28000 बेटियों को करीब 42 करोड़ रुपये पढ़ाई लिखाई के लिए दिए गए हैं। एक बेटी को 15000 रुपये की सहायता होती है। मुरादाबाद मंडल में बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर जिले आते हैं। बिजनौर जिले में सबसे अधिक बेटियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में प्रोत्साहन दिया गया।
विज्ञापन





बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेटियों के लिए एथलीट व अन्य खेल प्रतियोगिता हुईं। जिसमें 100 से अधिक बेटियों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आश्रम पद्धति बालिका विद्यालयों की बेटियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ी बेटियों को करीब 3,00,000 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed