{"_id":"6431b240b3ca27ff08074012","slug":"tomato-plant-giving-bountiful-crop-bijnor-news-c-14-1-183866-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टमाटर का पौधा दे रहा भरपूर फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टमाटर का पौधा दे रहा भरपूर फसल
Sat, 08 Apr 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में टमाटर के पौधे को रस्सी से बांधते कारोबारी नफीस अहमद।
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद में एक कारोबारी की ओर से लगाया गया टमाटर का पौधा कौतुहल का विषय बना है। करीब आठ फीट ऊंचा टमाटर का पौधा छह माह के भीतर टमाटर की भरपूर फसल दे चुका है।
जलालाबाद के मोहल्ला कचहरी सराय मुख्य बाजार निवासी कारोबारी नफीस अहमद ने छह माह पूर्व एक टमाटर का पौधा बिजनौर से लाकर अपने प्रतिष्ठान के पीछे लगाया था। नफीस का कहना है कि उसे यह अनुमान नहीं था कि छोटा सा पौधा छह माह के भीतर सात से आठ फीट ऊंचा हो होकर लगभग पांच फीट चौड़ाई में फैल जाएगा। टमाटर के पौधे को खाद पानी के साथ नफीस ने पौधे को रस्सियों के सहारे ऊपर बढ़ने में मदद की।
नफीस का कहना है कि टमाटर का पौधा अभी तक करीब 25 से 30 किलो टमाटर पैदा कर चुका है। नफीस अहमद के लगाए टमाटर के पौधे को अक्सर लोग देखने आते हैं। उनका कहना है कि आमतौर पर टमाटर के पौधे तीन से चार फीट ऊंचे होते हैं। टमाटर के पौधे पर अभी भी टमाटर उग रहे हैं।