फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Told the policies of the state government as anti-people

प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Told the policies of the state government as anti-people
नजीबाबाद के हवेलीतला में संगोष्ठी में बोलते विधायक हाजी तसलीम अहमद। - फोटो : NAZIBABAD
प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों ने महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। मोहल्ला हवेलीतला के आजाद पब्लिक स्कूल में आयोजित सपा संगोष्ठी में विधायक प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने दोनों पर मुस्लिम और अनुसूचित समाज के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

स्कूल के प्रबंधक शमसुल इस्लाम उर्फ गुड्डू, नदीम खां ने सपा विधायक का स्वागत किया। पूर्व शिक्षा अधिकारी शरीफ अहमद की अध्यक्षता और सपा के नगर अध्यक्ष शाहिद मलिक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मो. रफी अंसारी ,वरिष्ठ सपा नेता मुनव्वर अली, बार संघ अध्यक्ष वसीम अहमद एड.,शराफत हुसैन एड. सहित अनेक वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए सत्ता परिवर्तन में सहभागी बनने की अपील। संगोष्ठी में जाहिद अंसारी,हाजी दिलशाद अहमद, अनीस खां, काजी आसिफ, विशाल सलमानी, जॉन सलमानी, मो. अकरम, दाऊद कुरैशी, शमीम घोसी, शादाब हैदर, सलीम, तसलीम घोसी, यूसुफ कुरैशी, सलीम, अनीस, इकरार जैदी, असगर कुरैेशी, मो. शाहिद सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed