फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toilets in the medical hospital are locked, patients and their attendants are troubled

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल के शौचालयों पर लगा ताला मरीज व तीमारदार परेशान

Wed, 19 Mar 2025 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Toilets in the medical hospital are locked, patients and their attendants are troubled
बिजनौर के मेडिकल अस्पताल में शौचालय पर लगे ताले। संवाद - फोटो : संवाद
बिजनौर। जिला अस्पताल में मरीज व तीमारदार शौचालय की समस्या का सामना करते दिखाई दे रहे हैं। परिसर में बने सुलभ शौचालय में सामान भरकर ताला लगा दिया। वहीं दिव्यांग शौचालय भी बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में दूर-दराज से इलाज के लिए मरीज आते हैं। ऐसे में उनके लिए स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है। अस्पताल प्रबंधन यह सुविधा मरीजों व तीमारदारों को नहीं दे पा रहा है। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदारों ने बताया कि इससे परेशान होकर वे बाहर शौच के लिए जाते हैं। मरीजों ने बताया कि वे लंबे समय से नियमित रूप से अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं। तभी से अस्पताल परिसर में बने इन शौचालयों को ऐसी ही हालत में देख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन इस समस्या की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


- स्वच्छता व सुरक्षा दोनों के लिए है जरूरी
अस्पताल परिसर में बेहतर शौचालय की व्यवस्था स्वच्छता व सुरक्षा दोनों के लिए है जरूरी है। अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीज मनोज, अनुज, रीता, शकील आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों के इलाज के लिए अस्पताल में आ रहे हैं। यहां बने शौचालय सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं। इन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द शौचालयों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की मांग
- सभी शौचालय जल्द से जल्द नियमित रूप से चालू किए जाए
- दिव्यांग शौचालय को भी सुचारू रूप से चालू किया जाए
- शौचालयों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए

वर्जन
अस्पताल परिसर में बने शौचालय के लिए अस्पताल के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। जिस कारण इस तरह की समस्या आ रही है। जल्द से जल्द स्टाफ बढ़ाकर सभी शौचालयों को संचालित किया जाएगा। - डाॅ. मनोज कुमार सैन, सीएमएस, मेडिकल अस्पताल बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed