{"_id":"588b93124f1c1b0f71cf3be4","slug":"toddler-arrived-with-duty-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंहे बच्चों के साथ पहुंचीं ड्यूटी कटवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधमुंहे बच्चों के साथ पहुंचीं ड्यूटी कटवाने
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के विकास भवन में अपने दुधमुंहे बच्चों के साथ चुनाव डयूटी कटवाने पहुंचीं महिला कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विकास भवन में शुक्रवार को जिले के कोने-कोने से दुधमुंहे बच्चों के साथ आई महिला कर्मचारियों का जमावड़ा रहा। वे चुनाव ड्यूटी कटवाने की गुहार लेकर पहुंची थीं। मेडिकल बोर्ड ने आवेदनकर्ताओं के स्वास्थ्य की जांच की।
विधानसभा चुनाव में दो साल से कम उम्र के बच्चों वाली महिलाओं, लंबे समय से मेडिकल पर चल रहे, गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस श्रेणी में आने वाले कर्मियों से वांछित प्रमाण के साथ प्रार्थना पत्र मांगे थे। शुक्रवार को विकास भवन में महिला कर्मचारी बच्चों को लेकर काफी संख्या में आईं। करीब 250 प्रार्थना पत्र मिले हैं। कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए गठित टीम के सदस्यों डीटीओ डॉ. राजकुमार, डॉ. पीआर नायर, डॉ. धीरेंद्र रावत तथा डॉ. नीरजा शुक्ला ने मामलों का निपटारा किया।