फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today's temperature is expected to reach 30 degrees Celsius.

Bijnor News: आज का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Tue, 03 Mar 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Today's temperature is expected to reach 30 degrees Celsius.
बिजनौर। मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में रंगोत्सव के दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण तेज धूप और हवा में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन



जिले में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। मंगलवार को दिन में भी 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हवा की गति से कुछ राहत भी मिलेगी। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed