फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today is the last day to take admission in Government ITI

Bijnor News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश लेने का आज अंतिम दिन

Tue, 20 Aug 2024 04:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to take admission in Government ITI
बिजनौर। जनपद में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी आईटीआई में अगस्त 2024 से प्रारंभ हो रहे प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रवेश की प्रथम चयनित सूची जारी हो गई। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अगस्त 2024 निर्धारित की गई थी, किंतु 19 अगस्त का रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण अब प्रथम सूची के चयनित अभ्यर्थी प्रवेश 20 अगस्त 2024 यानी आज शाम तक ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रथम चयनित सूची के अभ्यर्थियों को एक दिन और मिला। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया हो, वे आज अपने समस्त प्रमाण पत्र के साथ संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर अवश्य प्रवेश ले लें। इसके पश्चात प्रथम चयनित सूची के प्रवेश संभव नहीं होंगे। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि प्रथम प्रवेश सूची के चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने की अंतिम तिथि आज 20 अगस्त ही है। चयनित अभ्यर्थी समस्त कागजात के साथ संस्थान पहुंचकर संबंधित संस्थान में प्रवेश लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed