{"_id":"5803c6f34f1c1b691a28f560","slug":"to-get-right-to-be-united","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक पाने के लिए एकजुट होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक पाने के लिए एकजुट होना जरूरी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत का अनावरण करते नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने किसानों से पार्टी, जाति और बिरादरी में नहीं बंटने का आह्वान किया है। उन्होंने लागत को देखते हुए गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की सूबे की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि हक पाने के लिए किसानों को एकजुट होना होगा।
रविवार को पत्रकार वार्ता में भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने कहा कि आज किसान की हालत दयनीय है। फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। गन्ना मूल्य का समय से भुगतान नही होता है। उन्होंने किसानों को आगाह किया कि चुनाव में पार्टी, जाति, बिरादरी में न बंटे। किसान एक भूल का खामियाजा पांच साल तक भुगतता है। किसान में ताकत है कि वह एकजुटता से अपनी सरकार बना सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने अब तक कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। केवल जुमलेबाजी से काम किया है। प्रदेश सरकार ने शुगर मिलों का ब्याज का 700 करोड़ माफ कर दिया है। यह पैसा किसानों का है तथा उन्हें दिलाया जाए। उन्होंने गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की सपा सरकार से मांग की। टिकैत ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में कराना सुनिश्चित हो। इससे पहले, चौधरी नरेश टिकैत के बिजनौर पहुंचने पर किसानों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता चौधरी ओमपाल सिंह और अधिवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल ने टिकैत को पगड़ी पहनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह, महासचिव दिगंबर सिंह, धर्मवीर धनकड़, बाबूराम तोमर, राजेंद्र सिंह, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, चांदपुर में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने गांव बागड़पुर में किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने किसानों से आपसी विवाद को मिटाकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। रविवार को गांव बागड़पुर में किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित पंचायत में नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है। हम किसी संगठन या पार्टी की बात न कर किसान हित की बात करते हैं। जहां किसान का हित होगा वहीं भाकियू काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी शक्ति छिन-भिन्न हो गई है। कहीं भी घूमों लेकिन किसान यूनियन तुम्हारा घर है। आपसी विवाद को मिटाकर यूनियन को मजबूत रखो। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूनियन उस पार्टी का समर्थन करेगी जो किसानों के घोषणा पत्र पर काम करेगी। यूनियन अपना घोषणा पत्र देगी। पंचायत में जिला पंचायत सदस्य के पति व शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने चांदपुर-गजरौला हाईवे से गांव बागड़पुर में आने वाली सड़क की मरम्मत कराने, रोड का नाम महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर रखने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह ने 21 अक्तूबर को बिजनौर में किसानों की समस्याओं के लिए होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह की अध्यक्षता व तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह के संचालन में हुई पंचायत में ओमपाल सिंह, रामौतार सिंह, राजेंद्र सिंह, लुधियान सिंह, धर्मपाल सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।