{"_id":"574f2d834f1c1baa481094c0","slug":"to-be-vulnerable-to-the-current-rural-blight","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कार्यालय पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में क्षेत्र के गांव काजीवाला में बिजली के खंभे पर तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति झुलस गया। उसे उपचार हेतु हायर सेंटर ले जाया गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एसई विद्युत कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर परिजनों को शहर कोतवाल ने समझाबुझाकर शांत किया और तहरीर लेकर वापस भेज दिया।
क्षेत्र के गांव बुरांदीपुर निवासी असगर की गांव काजीवाला में आटा चक्की है। बुधवार की शाम विद्युत लाइन में कुछ गड़बड़ हो गई। असगर ने बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी से शटडाऊन लेकर बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया।
ग्रामीणों के मुताबिक शटडाऊन के पांच मिनट बाद ही बिजली आ गई। लाइन में करंट आने से असगर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक असगर को मेरठ से दिल्ली ले जाया गया है। असगर की हालत देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और एकत्र होकर एसई विद्युत कार्यालय पर पहुंच गए, लेकिन तब तक एसई कार्यालय से जा चुके थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों को जाते देखकर शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह व एसएसआई सुरेंद्र पचौरी भी पहुंच गए। शहर कोतवाल ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और कार्रवाई के लिए उनकी तहरीर ले ली। इस मौके पर मोहम्मद अली, उमर, शमीम, मोहम्मद युसुफ, शफीक आदि मौजूद रहे।