फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To be vulnerable to the current rural blight

करंट की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा

Thu, 02 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 02 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
To be vulnerable to the current rural blight
विद्युत कार्यालय पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में क्षेत्र के गांव काजीवाला में बिजली के खंभे पर तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति झुलस गया। उसे उपचार हेतु हायर सेंटर ले जाया गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एसई विद्युत कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर परिजनों को शहर कोतवाल ने समझाबुझाकर शांत किया और तहरीर लेकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बुरांदीपुर निवासी असगर की गांव काजीवाला में आटा चक्की है। बुधवार की शाम विद्युत लाइन में कुछ गड़बड़ हो गई। असगर ने बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी से शटडाऊन लेकर बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शटडाऊन के पांच मिनट बाद ही बिजली आ गई। लाइन में करंट आने से असगर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक असगर को मेरठ से दिल्ली ले जाया गया है। असगर की हालत देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और एकत्र होकर एसई विद्युत कार्यालय पर पहुंच गए, लेकिन तब तक एसई कार्यालय से जा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को जाते देखकर शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह व एसएसआई सुरेंद्र पचौरी भी पहुंच गए। शहर कोतवाल ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और कार्रवाई के लिए उनकी तहरीर ले ली। इस मौके पर मोहम्मद अली, उमर, शमीम, मोहम्मद युसुफ, शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed