फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Time changed for school-colleges

स्कूल-कॉलेजों का समय बदला

Wed, 06 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Time changed for school-colleges
बिजनौर। जनपद में भीषण सर्दी को देखते हुए जनपद में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का समय 31 जनवरी तक के लिए सुबह दस बजे से तीन बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है। आए दिन कोहरा भी आता है। सर्दी के मौसम के चलते शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को विद्यालयों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संगठन स्कूल-कॉलेजों के समय में परिवर्तन की मांग कर रहे थे। इस बारे में शिक्षक संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी दे चुके थे। डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक ही संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रथम पाली में कक्षा नवीं एवं दसवीं, द्वितीय पाली में 11 वीं और 12 वीं की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

दस से तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल
बिजनौर। बारिश से ठंडक होने पर प्रशासन ने स्कूलों में समय परिवर्तन किया है। बीएसए महेशचंद के अनुसार प्राइमरी, उच्च प्राइमरी व मान्यता प्राप्त कक्षा दस तक के सभी स्कूल सुबह दस से शाम तीन बजे तक खुलेंगे। 31 जनवरी तक स्कूलों के संचालन का यही समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed