{"_id":"5d8757868ebc3e93a170bde9","slug":"tiger-found-dead-in-kalagarh-forest-in-bijnor-district-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: कालागढ़ के जंगल में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: कालागढ़ के जंगल में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी मौके पर
Sun, 22 Sep 2019 04:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Sep 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में रविवार सुबह एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
कालागढ़ रेंज में रविवार सुबह बाघ का शव मिलने की सूचना पर अधिकारी तुरंत दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार कालागढ़ के उपवनप्रभाग के ढेला के जंगलों में बाघ मृत पड़ा मिला। अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघ के शव की वहां से उठाकर ले गए।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार बाघ की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकता है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। बाघ के शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन