फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   tiger attacked forest worker

वनकर्मी पर बाघ ने किया हमला

Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
tiger attacked forest worker
वनकर्मी पर बाघ ने किया हमला
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। अमानगढ़ से सटी झिरना रेंज में गश्त के दौरान बाघ ने हमला कर एक वनकर्मी को घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रेहड़ थाने के गांव माधोवाला निवासी मानकचंद सिंह बतौर मृतक आश्रित तैनात है। मंगलवार की शाम जब वनकर्मी वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने मानकचंद पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर साथी वनकर्मियों ने फायर कर किसी तरह बाघ को खदेड़ा। मंगलवार की सुबह ही फतेहपुर धारा के समीप कार्बेट की सीमा से सटे क्षेत्र में बाघ ने हमला कर एक महिला को जख्मी कर दिया था। जो गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय में उपचाराधीन है। उधर, रेंजर झिरना रेंज संचिता वर्मा का कहना है कि घायल को उपचार के लिए रामनगर उत्तराखंड निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। रेंजर ने घटना स्थल के आसपास गश्त बढ़ाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed