फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tickets not sold for Karthik Mela special train

कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन के नहीं बिके टिकट

Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tickets not sold for Karthik Mela special train
कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन के नहीं बिके टिकट
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे द्वारा कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की सूचना पूर्व में जारी न करने से रेलवे के परि संचालन विभाग की उदासीनता सामने आई है। पहले दिन नजीबाबाद से लक्सर तक नजीबाबाद तथा आसपास के स्टेशनों से किसी भी यात्री ने यात्रा नहीं की। खाली ट्रेन का संचालन होने से रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
मंडलीय रेल अधिकारियों की उदासीनता से कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन पहले दिन रेलवे के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। कार्तिक मेला स्नान से जुड़े यात्रियों को सुविधा के लिए रेलवे ने नजीबाबाद से लक्सर तक 18 और 19 नवंबर को कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। अधिकारियों ने नजीबाबाद तथा आसपास के स्टेशनों पर काफी विलंब से सूचना दी। प्रचार-प्रसार न होने से 18 नवंबर को तड़के पांच बजे लक्सर के लिए रवाना हुई ट्रेन में नजीबाबाद, फजलपुर, मौअज्जमपुर नारायण, चंदक, बालावाली स्टेशन से एक भी यात्री ट्रेन में सवार नहीं हुआ।
विज्ञापन

रेलवे ने कार्तिक मेला स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग विंडो से सीधे यात्रियों को टिकट देने की व्यवस्था की थी लेकिन एक भी यात्री ने ट्रेन से सफर नहीं किया। कोविड-19 दौर से रेलवे यात्रियों को आरक्षण टिकट सुविधा उपलब्ध करा रहा है। उधर रेलवे ने नजीबाबाद से सीधे हरिद्वार तक ट्रेन संचालित नहीं की। जिसका खामियाजा भी रेलवे को उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed