फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ticket to Rafi Saifi on Chandpur seat, no to Swami Omvesh

गठबंधन: चांदपुर सीट पर रफी सैफी को टिकट, स्वामी ओमवेश को ना

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ticket to Rafi Saifi on Chandpur seat, no to Swami Omvesh
चांदपुर सपा प्रत्याशी रफी सैफी। - फोटो : BIJNOR
चांदपुर सीट पर रफी सैफी को टिकट, स्वामी ओमवेश को ना
विज्ञापन

बिजनौर। गठबंधन की बिजनौर की सभी सीटों पर तस्वीर अब साफ हो गई है। शुक्रवार को चांदपुर सीट पर भी गठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई। चांदपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी के पति रफी सैफी को सपा ने गठबंधन का प्रत्याशी बना दिया। वहीं, इसी सीट से टिकट मांग रहे स्वामी ओमवेश को टिकट नहीं मिल सका। स्वामी ओमवेश भी लंबे समय से इस क्षेत्र में चुनाव की तैयारी कर रहे थे।
सपा और रालोद गठबंधन के जिले की आठ सीटों पर नौ प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। असल में बिजनौर सीट पर सपा और रालोद दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बाकि सीटों पर गठबंधन से एक-एक प्रत्याशी ही उतारा गया है। शुक्रवार को सबसे आखिर में चांदपुर से सपा ने रफी सैफी को प्रत्याशी बना दिया। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने रफी सैफी को चांदपुर से टिकट मिलने की पुष्टी की। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि चांदपुर भी फाइनल हो गया है। रफी सैफी को सिंबल मिल गया है। उधर इस सीट पर लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे स्वामी ओमवेश को टिकट नहीं मिल सका। स्वामी ओमवेश भी मजबूती से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन

रालोद की केवल नहटौर सीट, बिजनौर पर सस्पेंस
बिजनौर। शुरूआत में जिले में तीन सीटें बिजनौर, नहटौर और चांदपुर रालोद को मिलने का दावा किया जा रहा था। टिकट फाइनल होते-होते रालोद के सिंबल पर केवल नहटौर के प्रत्याशी मुंशीराम पाल ही रह गए। बिजनौर सीट पर रालोद ने अपने प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल जरूर दिया, लेकिन यहां पर सपा का प्रत्याशी भी सिंबल लेकर आया है। अब यदि बिजनौर पर रालोद पीछे हटती है तो रालोद के सिंबल पर जिले में केवल नहटौर सीट ही रह जाएगी। वहीं बिजनौर पर सपा पीछे हटती है तो सपा की छह और रालोद की दो सीटे गठबंधन में रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed