{"_id":"57af6f334f1c1bc530ee4995","slug":"three-were-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
भूतपुरी पुल के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट/बिजनौर/अफजलगढ़ में हाईवे पर ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं बिजनौर में मजदूरी करके घर लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। वहीं अफजलगढ़ में बाइक सवार और कैंटर की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
दिल्ली के न्यू सीलमपुर थाना जाफराबाद (शादरा) निवासी बाबर (45), अफजाल (38), हामिद शेख (35), मोहम्मद असलम (56), दिलशाद खान (40) शनिवार होंडा कार से रामनगर (उत्तराखंड) स्थित फार्म हाउस पर जा रहे थे। दोपहर बाद जब वह भूतपुरी स्थित रामगंगा के पुल के पास पहुंचे तो मोड़ पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर दूसरी साइड गड्ढे में पलट गया। कार चालक अफजाल पुत्र इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाबर, हामिद शेख, मो. असलम, दिलशाद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से आनन फानन में सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में लगी है। उधर, एसओ धर्मेंद्र सिंह कहना है कि जांच कर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
वहीं बिजनौर में मजदूरी करके घर लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रदर्शनी देखकर कार से घर लौट रहा परिवार की ट्रक से भिड़ंत होने से परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मनगरी निवासी 45 वर्षीय कल्लू सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार रात वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। गांव झकड़ी के पास कल्लू सिंह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कल्लू सिंह शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। कल्लू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ वहां लग गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
वहीं नहटौर के मोहल्ला शेखान निवासी फुरकान अपने परिजनों के साथ बिजनौर से प्रदर्शनी देखकर करीब दस बजे वापस लौट रहा था। झालू रोड पर मां काली मंदिर के पास उसकी अल्टो कार की टक्कर सामने से आए ट्रक से हो गई। हादसे में फुरकान, महसर पुत्री तसलीम, अकीत व उसकी पत्नी नगमा, तसलीन की बेटी गुलअफ्सा, निशात और कहकशा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। वहीं बैराज रोड पर पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज बस ने दिल्ली जा रहे हज यात्रियों की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
वहीं अफजलगढ़ में हाईवे 74 पर इलाही बख्श पब्लिक स्कूल के निकट बाइक सवार और कैंटर की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का पता लगने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस ने बताया कि गांव जिक्रीवाला निवासी मो. एजाद पुत्र मो. उमर 23 वर्ष अफजलगढ़ किसी कार्य से आया था। जब वह दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह इलाही बख्श पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचा तो पीछे से उसे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि घटना के बारे में पुलिस सूचना दी, लेकिन पुलिस के देरी से मौके पर पहुंचने से चालक वाहन को लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।