फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three thousand rupees a month pension sought

दिव्यांगों ने तीन हजार रुपये महीना मांगी पेंशन

Thu, 23 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three thousand rupees a month pension sought
दिव्यांगों ने तीन हजार रुपये महीना मांगी पेंशन
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग यूनियन के बैनर तले जिले के दिव्यांग टाउन हॉल में एकत्रित हुए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा के नेतृत्व में नारे बाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र डीएम रमाकांत पांडेय को सौंपा। जिसमें उन्होंने दिव्यांग पेंशन तीन हजार रुपये किए जाने की मांग की।

बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय विकलांग यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों, बैकों, रोडवेज बसों आदि में दिव्यांगों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में दिव्यांग आयोग का गठन कराने तथा उसके अध्यक्ष किसी दिव्यांग को बनाए जाने, सभी दिव्यागों को स्वरोजगार के लिए बैंकों से सस्ती दरों पर और आसानी से ऋण दिलाने की मांग की। लोकसभा, विधानसभा, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और निकाय चुनावों में दिव्यांगों का कोटा लागू कराने तथा दिव्यांगों का आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर दस प्रतिशत किए जाने की मांग की। काशीराम कॉलोनी में खाली पड़े आवासों को दिव्यांगों को आवंटित किए जाने, सभी कार्यालयों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप का निर्माण कराने, दिव्यांग पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 3000 हजार किए जाने, दिव्यांगों के लिए सरकारी आवास का निर्माण कराने, दिव्यांगों के लिए उच्च शिक्षा निशुल्क कराने, डूडा द्वारा संचालित सभी योजनाओं को लाभ दिए जाने आदि मांग की। इस मौके पर इकबाल अली, मोहम्मद अकमल, तरुण कुमार, सोनू कुमार, हसीन फातमा, छोटे लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed