फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people including woman found corona infected

महिला सहित दो लोग मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three people including woman found corona infected
नगीना में कोरोना पॉजिटिव आने पर मोहल्ला जोशीयान को बल्लियों से सील करते तहसील व पालिका कर्मचारी? - फोटो : BIJNOR
महिला सहित तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक युवक और एक महिला सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से युवक नजीबाबाद और महिला नगीना की रहने वाली है। इनके साथ ही करीब 181 जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुईं। नए मरीजों को मिलाकर जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 303 हो गई है। इनमें से छह मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 220 लोगों ने कोरोना पर विजय पाई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 77 हो गई है।

जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 300 को भी पार कर गया है। इनमें से अब तक 220 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है और छह लोगों ने इससे जान भी गंवाई है। जिले में अब एक्टिव पॉजिटिव केस 76 हो गए हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक नगीना के मोहल्ला जोशियान निवासी 38 वर्षीय महिला और दूसरा नजीबाबाद के मोहल्ला सब्नीग्रान का रहने वाला 30 साल का युवक शामिल है। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने बताया कि बिजनौर के मोहल्ला मयूर विहार निवासी 27 वर्षीय निजी चिकित्सक, जो शहर के ही एक निजी अस्पताल में काम करता है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपचार के लिए टीएमयू मुरादाबाद भेजा है। इनके साथ ही करीब 181 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नए मरीजों में शामिल महिला संभवत: पूर्व में पॉजिटिव निकले एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। सीएमओ ने बताया कि इन दोनों मरीजों को 26 जून को उनके घरों पर ही क्वारंटीन किया गया था और 30 जून को इन दोनों समेत जिले से लगभग 353 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। बृहस्पतिवार को इनमें से 197 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। दो पॉजिटिव, 181 नेगेटिव आए और शेष रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed