फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people died due to drowning in Bijnor two slipped in the river and one in the pond

आफत की बारिश: बिजनौर में तीन लोगों की डूबने से मौत, दो नदी में तो एक तालाब में समाया; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 15 Sep 2023 07:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अफजलगढ़/स्योहारा
संवाद न्यूज एजेंसी, अफजलगढ़/स्योहारा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 07:04 PM IST
सार

सभी हादसे पैर फिसलने की वजह से हुई। अब तक एक शव बरामद हो चुका है। नदी में डूबने वालों की तालाश गोताखोरों की टीम कर रही है।
 

विज्ञापन
Three people died due to drowning in Bijnor two slipped in the river and one in the pond
मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जिले में बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। वहीं नदियों और तालाबों के किनारे फिसलन हो गई। गुरुवार को जिले में अलग-अलग जगह नदी और तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। डूबने से हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इससे पहले भी नदी में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

अफजलगढ़ के गांव जयनगर निवासी देवेंद्र (18) पुत्र शिवनदंन का पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। देवेंद्र अपने बड़े भाई दीपक और अन्य कुछ लोगों के साथ रामगंगा नदी के घाट के दूसरी ओर अपने खेत से चारा लेने गया था। जब वह दोपहर 12 बजे चारा लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान देवेंद्र, उसका भाई दीपक व इकबाल अहमद साथ थे। जैसे ही वह घाट पर पहुंचे तो अचानक देवेंद्र का पैर फिसल गया। इकबाल अहमद आदि ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं बचा सके। स्थानीय गोताखोर राकेश, राहुल, योगेन्द्र, तेजपाल, अरविंद, नन्हें, गुलबहार, चौखे, मुकेश आदि ने करीब पांच घंटे तक युवक की रामगंगा में तलाश की, कोई उसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि गोताखोर टीम बुलाई गई है। नाव की मदद से युवक की तलाश कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्योहारा के गांव नवादा केशो में निवासी उत्तम सिंह (45) पुत्र भूरिया सिंह की गुरुवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। उत्तम अपने घर में सो रहा था। अचानक लघुशंका होने पर घर से बाहर स्थित तालाब पर लघुशंका करने गया। तालाब के किनारे पैर फिसलने के कारण तालाब में डूबकर उत्तम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शव का परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन

वहीं गांव मुकरपुरी निवासी नफीस (50) पुत्र बुद्धू शुक्रवार की दोपहर दो बजे पशुओं को चराने के लिए जंगल गया हुआ था। इस दौरान खो नदी पार करते हुए वह डूब गया। शोर मचाने पर आसपास जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बब्लू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोताखोरों को बुलाकर नफीस की काफी तलाश कराई मगर नफीस का शव बरामद नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed