{"_id":"64e8e8c791643cdf9704a1ca","slug":"three-patients-found-in-the-district-dengue-confirmed-in-one-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-9667-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - जिले में मिले तीन मरीज, एक में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - जिले में मिले तीन मरीज, एक में डेंगू की पुष्टि
Fri, 25 Aug 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम तैमुरपूर में एंटीलार्वा का छिड़काव करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। स्रोत विभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीन मरीजों का मेरठ निजी अस्पताल में हुआ इजाल, अब स्वस्थ
- संक्रमित मरीजों के घर व आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू की शुरूआत हो गई है। इस सत्र में अभी डेंगू का पहला मरीज मिला है। जबकि तीन डेंगू के संभावित मरीज हैं। क्योंकि इन मरीजों की कार्ड से जांच हुई है। एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ। जिसके चलते तीन मरीजों को डेंगू संभावित माना गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों के स्वस्थ होने का दावा कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मरीज बुखार होने पर मेरठ चले गए थे। वहीं, एक निजी अस्पताल में डेंगू की जांच हुई। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद यूडीएसपी (यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफार्म) के माध्यम से मरीजों की सूचना मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के घर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। गांव तैमूरपुर के 50 वर्षीय पुरुष, मिशन कंपाउंड निवासी 47 वर्षीय महिला, महमूदाबाद निवासी 20 वर्षीय युवती की कार्ड से डेंगू की जांच हुई। जिसके उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन मरीजों का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है। जिसके चलते इन्हें संभावित डेंगू की श्रेणी में रखा गया है। वहीं गांव गजरौला शिव निवासी 21 वर्षीय युवती का एलाइजा टेस्ट होने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।
गांवों में कराई फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव
मलेरिया विभाग के मुताबिक जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सभी जगह टीम भेजकर फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा घरों के अंदर फ्रिज, कूलर, गमलों आदि की जांच की। इन्हें साफ कराया गया। जिससे डेंगू का लार्वा नहीं पनपे। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि यूडीएसपी से डेंगू के मरीजों की सूचना मिली थी। सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। सभी मरीजों की प्लेटलेट्स भी 90 हजार से ज्यादा हो गई है। परिवार में किसी अन्य कोई व्यक्ति बुखार से ग्रसित नहीं मिला है।-- --
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार आना
- उल्टी आना
- जोड़ों में दर्द होना
- सिर दर्द और आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना
- थकान महसूस होना
- चिड़चिड़ापन होना
डेंगू से ऐसे करें बचाव
- त्वचा को खुला न छोड़े
- रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
- आसपास पानी एकत्र नहीं होने दें
- अधिक मात्रा में पानी पीएं
- हल्का और सादा खाना खाएं
- बिना चिकित्सक सलाह दवाई न लें
-- -- वर्जन
जिले में तीन संभावित डेंगू के मरीज मिले हैं। एक मरीज में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीज ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। बारिश के बाद डेंगू रफ्तार पकड़ेगा। इसलिए खुद का बचाव करें। विभाग की ओर से मरीजों के घर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
- संक्रमित मरीजों के घर व आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू की शुरूआत हो गई है। इस सत्र में अभी डेंगू का पहला मरीज मिला है। जबकि तीन डेंगू के संभावित मरीज हैं। क्योंकि इन मरीजों की कार्ड से जांच हुई है। एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ। जिसके चलते तीन मरीजों को डेंगू संभावित माना गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों के स्वस्थ होने का दावा कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मरीज बुखार होने पर मेरठ चले गए थे। वहीं, एक निजी अस्पताल में डेंगू की जांच हुई। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद यूडीएसपी (यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफार्म) के माध्यम से मरीजों की सूचना मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के घर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। गांव तैमूरपुर के 50 वर्षीय पुरुष, मिशन कंपाउंड निवासी 47 वर्षीय महिला, महमूदाबाद निवासी 20 वर्षीय युवती की कार्ड से डेंगू की जांच हुई। जिसके उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन मरीजों का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है। जिसके चलते इन्हें संभावित डेंगू की श्रेणी में रखा गया है। वहीं गांव गजरौला शिव निवासी 21 वर्षीय युवती का एलाइजा टेस्ट होने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
गांवों में कराई फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव
मलेरिया विभाग के मुताबिक जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सभी जगह टीम भेजकर फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा घरों के अंदर फ्रिज, कूलर, गमलों आदि की जांच की। इन्हें साफ कराया गया। जिससे डेंगू का लार्वा नहीं पनपे। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि यूडीएसपी से डेंगू के मरीजों की सूचना मिली थी। सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। सभी मरीजों की प्लेटलेट्स भी 90 हजार से ज्यादा हो गई है। परिवार में किसी अन्य कोई व्यक्ति बुखार से ग्रसित नहीं मिला है।