फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three more corona positive including old man

वृद्धा सहित तीन और निकले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 12 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three more corona positive including old man
वृद्धा सहित तीन और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक वृद्धा सहित तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक कलक्ट्रेट के पीछे वाली कॉलोनी का है और एक युवक धामपुर तथा वृद्धा नहटौर क्षेत्र की रहने वाली है। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 399 हो गई है। इनमें से छह की मौत हो चुकी है और लगभग 302 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 91 रह गए हैं।

आए दिन जनपद में कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं। शनिवार की देर रात एक और रविवार को एक वृद्धा सहित तीन नए पॉजिटिव केस मिले। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में 13 अप्रैल को सबसे पहला कोरोना संक्रमित मामला स्योहारा थाने के नगर पंचायत सहसपुर क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में मिला था। यह युवक गांव में दूध खरीदने और बेचने का कारोबार करता था। वह सात अप्रैल को दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन के मरकज में हुए जलसे में शामिल होकर लौटा था। इसके बाद से अब तक रविवार तक कुल 397 कोरोना संक्रमित मरीज जिले में मिल चुके हैं। इसमें राहत वाली बात ये है कि अब तक करीब 302 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण कोरोना को पछाड़ा है, जबकि छह लोगों ने जान भी गंवाई है। वर्तमान में 91 मरीज अभी उपचाराधीन हैं। शनिवार की रात केवल एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि रविवार को कुल 140 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से दो पॉजिटिव और शेष 138 नेगेटिव शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार की देर रात कलक्ट्रेट के पीछे स्थित एक कॉलोनी में बने मंदिर के सामने का रहने वाला 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया, जबकि रविवार को धमपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी 36 साल का युवक और नहटौर क्षेत्र के गांव भवानीपुर तरकौला की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके अलावा लगभग 138 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इनके सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। तीनों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed