फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three killed in road accidents in bijnor

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 07 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बिजनौर में बैराज रोड पर और हीमपुरदीपा में गांव रावटी के निकट बाइक व डीसीएम की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य हादसे में घायल युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के मोहल्ला ज्योतिनगर निवासी पूरन सिंह का पुत्र अजय (32), मंडावर थाना के गांव मौंढिया निवासी मंगल सिंह का पुत्र बंटी (28) व किरतपुर के गांव असगरपुर निवासी कुशलपाल सिंह (60) एक बाइक से शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने रिश्तेदार का अंतिम संस्कार कर बिजनौर लौट रहे थे। तीनों बाइक सवार जब बैराज से बिजनौर की ओर चले तो उनकी बाइक में पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे कुशलपाल सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई और अजय व बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर जाम खुलवा दिया। वहीं हीमपुर दीपा थाना के गांव रेहरा निवासी मोहम्मद रफी का पुत्र सलमान (18) शुक्रवार सुबह करीब दस बाइक से चांदपुर जा रहा था, जब वह गांव रावटी के निकट पहुंचा तो चांदपुर की ओर से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया। इससे सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर मौके फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सलमान की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं किरतपुर के गांव बाहुपुरा निवासी जबर सिंह का पुत्र रोहित कोतवाली शहर के गांव बाखरपुर निवासी अपने मामा सुशील के घर बाइक से जा रहा था। रोहित जब गांव तिमरपुर पहुंचा तो उसकी बाइक की टक्कर नीलगाय से हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, अफजलगढ़ में द्वारिकेश शुगर मिल के पास एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुहल्ला चिरंजीलाल निवासी नफीस अहमद 35 वर्षीय साइकिल से भूतपुरी किसी काम से जा रहा था। जब वह शुगर मिल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed