फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Tue, 24 Aug 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
छाछरी मोड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में वृद्घ की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

छाछरीमोड़/हल्दौर/अफजलगढ़। सड़क हादसों में रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना हीमपुरदीपा के गांव पुट्ठा निवासी ज्ञानवीर सिंह (65) रविवार बाइक से अपने बड़े बेटे कुलदीप के साथ गजरौला गए थे। रविवार रात वे वापस आ रहे थे। रात करीब नौ बजे गांव उलेढ़ा और माड़ी के बीच सुल्तानपुर नहर के पुल पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नहर के पुल का कोना भी टूट गया। ज्ञानवीर सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को लोगों ने पुल पर पहुंचे तो उन्होंने ज्ञानवीर सिंह का शव पड़ा देखा तो उन्होंने गांव में जाकर सूचना दी। थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित परिवारवालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं हल्दौर में थाना रायपुर सादात के गांव खुशहालपुर मटेरी निवासी कोशेंद्र कुमार (19) रविवार को बाइक से गांव कुंडा भागेन में गांव भरतपुर निवासी अपने बहनोई के भाई अंकित के साथ आया था। रविवार रात करीब दस बजे वह अपने रिश्तेदार के साथ पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल लेने जा रहा था। पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के समीप सामने आ रहे किसी वाहन के बचाने के प्रयास में उसकी बाइक सड़क किनारे लगे एक फ्लेक्सी बोर्ड से अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कोशेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई व अंकित मामूली रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने कोशेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ निवासी भूरे सिंह ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र रिंकू कभी भी रात या दिन में कही भी उठकर चल देता था। रविवार रात भी करीब डेढ़ बजे वह घर से उठकर मुख्य मार्ग पर चला आया। वहां रिंकू किसी वाहन से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed