फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three killed in accident

भीषण हादसे में तीन की मौत

Sun, 10 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 10 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accident
बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह गांव स्वाहेड़ी के निकट कोहरे के कारण रोडवेज बस और ट्रक की  भिड़ंत में एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। छह घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 उत्तराखंड डिपो की बस शनिवार सुबह करीब आठ बजे कोटद्वार से दिल्ली जा रही थी। एक ट्रक बिजनौर से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। गांव स्वाहेड़ी के निकट बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बस में हाहाकार मच गया। बस की दाई ओर की साइड के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार रुद्रप्रयाग के गांव नोला निवासी विनोद की पत्नी  पिंकी (28) और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। देर रात घायल कोटद्वार निवासी कुलदीप की पत्नी मीनाक्षी रावत की मौत हो गई।
विज्ञापन


बस में सवार कोटद्वार के गांव रतनपुर निवासी भोपाल सिंह की पत्नी राजोदेवी (80), कोटद्वार निवासी विजय कर्णवाल(47), सुदर्शन की बेटी सोनाली(17) , कोटद्वार के गांव मानपुर निवासी चिरंजीलाल (45), कोटद्वार निवासी बालम सिंह नजीबाबाद के गांव खाईखेड़ी निवासी दिलशाद की पत्नी रिजवाना और उसका पुत्र आमिर (5), किरतपुर थाने के गांव भनेड़ा निवासी साजिद की पत्नी फुरकाना (27), पुत्री मुस्कान (12),  पुत्र रिहान (8) और बिजनौर क्षेत्र के गांव सिरधनी निवासी अलीहसन (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। अलीहसन, बालम सिंह, चिरंजीलाल, सोनाली, राजोदेवी, मीनाक्षी की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। मृतक पिंकी कोटद्वार में रहकर नौकरी करती थी। पिंकी बस से किसी काम से दिल्ली जा रही थी।  घायल बालम सिंह गुजरात के रहने वाले हैं। वह भी कोटद्वार में रहते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे में तेजी से बस दौड़ाने पर हुआ हादसा
कोहरे में बस को तेजी के साथ दौड़ाने के कारण स्वाहेड़ी के पास यह हादसा हुआ है।  शहर कोतवाली के एसएसआई जसपाल सिंह के मुताबिक हादसे के  बाद बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक से बार-बार कह रहे थे कि कोहरा है। बस को तेजी से न दौड़ाया जाए पर वह नहीं माना और तेजी से बस चलाता रहा। बस का चालक और ट्रक  का चालक भी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों के चालकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed