फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three inspectors and three constables were suspended for failing to stop cow slaughter.

Bijnor News: गोकशी रोकने में नाकाम तीन दरोगा और तीन सिपाही को किया निलंबित

Sun, 10 May 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three inspectors and three constables were suspended for failing to stop cow slaughter.
बिजनौर/हीमपुरदीपा। गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इन्होंने पूर्व में हुई गोकशी की घटनाओं के आरोपियों की निगरानी में लापरवाही बरती। नतीजा ये हुआ कि फिर से संरक्षित पशुओं का कटान हो गया।
विज्ञापन

थाना हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिगरी के जंगल में सात मई की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकशी पकड़ी। मौके पर मृत गोवंश, घटना में प्रयुक्त किए गए उपकरण तथा सफेद रंग की सेंट्रो कार बरामद की थी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। हलके के दरोगा विपिन कुमार, दरोगा जगत सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी राहुल कुमार की मामले में लापरवाही उजागर हुई। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। हीमपुरदीपा थाना पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में हल्का के दरोगा विपिन कुमार द्वारा 7 मई की रात को अज्ञात में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

उधर थाना नजीबाबाद की पुलिस चौकी साहनपुर क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा देवी प्रसाद गौतम एवं मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार को गोकशों पर निगरानी न रखने, घोर उदासीनता बरतने तथा स्वेच्छारिता के चलते कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed