{"_id":"640a2c59e5d38a64380824b4","slug":"three-injured-including-woman-in-firing-in-village-bhogpur-report-filed-against-four-bijnor-news-c-14-1-147174-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव भोगपुर में हुई फायरिंग में महिला सहित तीन घायल, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव भोगपुर में हुई फायरिंग में महिला सहित तीन घायल, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 10 Mar 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। गांव भोगपुर में दो पक्षों में विवाद के चलते हुई फायरिंग में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार की शाम गांव भोगपुर में अजय और नागेंद्र के बीच आपस में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
एक पक्ष से जितेंद्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था। गांव के जयविंदर उर्फ लीडर, अरुण उर्फ सोनू , अजय उर्फ बिट्टू, गुड़डी पत्नी जयविंदर सिंह ने घर पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर किया। जिसमें नागेंद्र, नीतू घायल हो गए। फायरिंग में एक गोली जितेंद्र के ऊपर की जेब में रखे मोबाइल से टकराई। शोर सुनकर लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि गांव में दो पक्षों में शराब के नशे में झगड़ा हुआ। एक पक्ष की ओर से आई तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।