{"_id":"64cbfcf865a4f9a103083dd4","slug":"three-girl-students-fainted-after-seeing-guldar-in-begrajpur-school-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-8341-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार देखकर तीन छात्राएं हुईं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार देखकर तीन छात्राएं हुईं बेहोश
Fri, 04 Aug 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
- कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेगराजपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। ग्राम बेगराजपुर के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास खड़े पेड़ पर गुलदार देख कर तीन छात्राओं की चीख निकल गई और दहशत से बेहोश हो गई। स्कूल स्टाफ और छात्राओं के शोर मचाने पर गुलदार पेड़ से उतरकर भाग कर खेत में भाग गया। छात्राओं को निजी चिकित्सक से उपचार दिलाया गया।
गुलदार होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर स्कूल परिसर में पहुंच गए। प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने बताया कि गुलदार को देखकर छात्राएं बेहोश हो गयी थी। वे अब ठीक हैं। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने स्टाफ से मामले की जानकारी ली तथा छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत उन्होंने विद्यालय को तत्काल प्रभाव से गांव के मध्य स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतिरिक्त कक्षों में शिफ्ट कराया।
छात्रों को स्कूल छोड़ने व लेने आए अभिभावक
जनपद में गुलदार के आतंक से सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए। कि स्कूल ज्यादा जंगल में हो और वहां गुलदार का भय, तो स्कूल के छात्रों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर लें। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि सभी को निर्देशित किया कि अभिभावकों को जागरूक करें, कि छात्रों को अकेला न भेजे, कोई ना कोई अभिभावक साथ आएं। शिक्षकों से कहा कि विद्यालय के समय पूरी चौकसी बरते और बच्चों को समूह में घर भेजे और स्कूल में आएं। समूह में भी शोर मचाएं। छात्रों व उनके अभिभावकों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करें।