फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three friends riding a bike died in a road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Sun, 28 Apr 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike died in a road accident
नगीना-बुंदकी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मरने वाले गौरव कश्यप का फाइल फोटो।
नगीना (बिजनौर)। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों आपस में दोस्त थे, जो शादी समारोह से लौटते हुए हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी के रहने वाले प्रिंस (19) पुत्र महेंद्र सिंह, गौरव (20) पुत्र अमर सिंह और वंश (21) पुत्र नरपाल सिंह एक ही बाइक सवार होकर शुक्रवार की शाम नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा नेकपुर में एक बरात में गए थे। शादी में शामिल होने के बाद लौटते हुए शनिवार की तड़के करीब 3:30 बजे नगीना बुंदकी मार्ग पर ग्राम खुशहालपुर मठेरी की पुलिया के पास उनकी बाइक में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रिंस और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वंश ने इलाज के दौरान मेरठ अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष हम्बीर सिंह ने घायलों को नगीना अस्पताल भिजवाया। जहां प्रिंस और गौरव को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप गाड़ी की पहचान हुई, जिसमें डीजे लदा हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से भागी पिकअप की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रिंस के चाचा उदय सिंह की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

नगीना-बुंदकी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मरने वाले गौरव कश्यप का फाइल फोटो।

नगीना-बुंदकी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मरने वाले गौरव कश्यप का फाइल फोटो।

नगीना-बुंदकी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मरने वाले गौरव कश्यप का फाइल फोटो।

नगीना-बुंदकी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मरने वाले गौरव कश्यप का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed