{"_id":"58dd47a44f1c1b650863dfef","slug":"three-divorces-in-anger-now-regret","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में तीन तलाक दिया, अब पछतावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में तीन तलाक दिया, अब पछतावा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रोटी के ऊपर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी को गुस्से में तीन तलाक दे दिया। गुस्सा उतरा तो वह बहुत पछताया। अब वह पत्नी को घर लाना चाहता है। पत्नी के परिजन और समाज के लोग हलाला की रस्म के बाद ही दोनों का निकाह कराने पर अड़ गए हैं। पति-पत्नी हलाला के लिए तैयार नहीं हैं।
पिछले दस महीने से यह मामला पंचायतों के बीच उलझा हुआ है। पति किसी भी सूरत में पत्नी को वापस चाहता है। पत्नी से भी बात हो चुकी है और वह मान गई है, पर हलाला की रस्म ने दोनों के बीच दीवार खड़ी कर दी है। परेशान पति अब सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक पर रोक लगाने के इंतजार में है। शहर कोतवाली के गांव गंगदासपुर निवासी नसीम का निकाह 28 साल पहले हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी इमामुद्दीन की बेटी हाशमी से हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं। वे एक बेटे और बेटी का वह निकाह कर चुके हैं। नसीम के पोते-पोती भी हैं।
नसीम के मुताबिक, दस माह पहले रोटी बनाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। हाशमी ने बहस की तो उसे गुस्सा आ गया। उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। हाशमी मायके चली गई। गुस्सा उतरने पर नसीम पत्नी को लाने के लिए ससुराल गांव खारी गया। ससुराल वालों ने हाशमी को उसके साथ नहीं भेजा। गांव में बिरादरी की पंचायत हुई। कई बार पंचायतों का दौर चला, पर मामला नहीं सुलझा। नसीम के मुताबिक, ससुरालवाले पत्नी को बिना निकाह भेजने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने व गांव के अन्य लोगों ने पत्नी का दूसरी जगह निकाह करा तलाक कराने की हलाला की शर्त भी पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन
नसीम ने बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी से बात हुई। वह भी नहीं चाहती कि हलाला की रस्म पूरी करे। ससुरालवालों के साथ बिरादरी के लोग उसके व पत्नी के बीच रोड़ा बने हैं। समाज के लोगों के आगे हारा नसीम अब इस इंतजार में है कि सुप्रीम कोर्ट कब तीन तलाक के खिलाफ फैसला देता है। वह अदालती कार्यवाही की भी जानकारी ले रहा है।