{"_id":"5f664d8e8ebc3ef481120a36","slug":"three-dead-30-infected-including-a-private-hospital-worker-bijnor-news-mrt502154447","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालकर्मी सहित 30 और संक्रमित, प्राइवेट डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालकर्मी सहित 30 और संक्रमित, प्राइवेट डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
तीन की मौत, निजी अस्पतालकर्मी सहित 30 संक्रमित
बिजनौर। बिजनौर के एक हॉस्पिटल के एक कर्मचारी समेत जिले के 30 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1251 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को मिलाकर अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2616 हो गई है। इसके अलावा स्योहारा क्षेत्र के गांव बूढ़नपुर निवासी, धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा के मरीज की टीएमयू मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि नजीबाबाद इलाके के गांव करमस खेड़ी निवासी एक मरीज ने उपचार के दौरान एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में दम तोड़ दिया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एसके निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले के 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1251 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। बिजनौर शहर के एक हॉस्पिटल, मोहल्ला जुलाहान, गांव मंडावली सैदू, मोहल्ला खजान राय, गांव घनसूरपुर से एक-एक मरीज पॉजिटिव आया। नजीबाबाद से दो इनमें से एक मोहल्ला आदर्श नगर निवासी, नहटौर मेन बाजार से एक, दुर्गा विहार कॉलोनी से एक, स्योहारा के पीर का बाजार, शिवाजी मार्केट, चंचलपुरिया जलियावाला मंदिर, मुस्लिम चौधरियान, गांव लांबा खेड़ा, चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी, मोहल्ला साहूवान, मोहल्ला कटारमल, गांव सैंद्वार, किरतपुर इलाके के गांव साहबपुरा रतन सिंह, हल्दौर के गांव नवादा, नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर से दो, धामपुर से एक, हल्दौर क्षेत्र के गांव कुतुबपुरगढ़ी के एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।
मृतक महिला के परिजनों का हुआ कोविड टेस्ट
धामपुर। मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी कोरोना हुई महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका के परिजनों की कोविड जांच कर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। साथ ही मृतका के घर और मोहल्ले को नगर पालिका परिषद की ओर से सैनिटाइज कराया गया।