{"_id":"673e343d6f7b78a0bb0fa834","slug":"three-bike-riding-youths-died-after-colliding-with-overloaded-tractor-trolley-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-136323-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत
Thu, 21 Nov 2024 07:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
bijnor
bijnor
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:31 PM IST
सार
हादसे के बाद तीनों दोस्तों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के घरों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
एक साथ जलीं तीनों दोस्तों की चिताएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्दौर से लौट रहे तीन युवकों की बाइक सड़क किनारे खराब खड़ी ओवरलोड गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दो युवकों को निजी अस्पताल और एक को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला नौधा निवासी रविंद्र (24) पुत्र धर्मवीर, दीपक (23) पुत्र धर्मपाल और मोहल्ला शेखान निवासी ऋतिक (22) पुत्र भोपाल बुधवार रात बाइक से हल्दौर की ओर से लौट रहे थे। उनकी बाइक हल्दौर-नहटौर रोड स्थित गांव धींगरपुर के पास सड़क किनारे खराब खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दो युवकों को निजी अस्पताल और एक को सीएससी में भर्ती कराया। तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ सर्वम सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।