फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three arrested including woman for doing embryo test, one absconding

Bijnor News: भ्रूण परीक्षण करने के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार, एक हुआ फरार

Tue, 31 Dec 2024 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including woman for doing embryo test, one absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। हरियाणा के सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार की रात अनधिकृत तरीके से गर्भ भ्रूण परीक्षण करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। न्यू सिटी कॉलोनी में जिस आवास पर गर्भ परीक्षण का धंधा कर रहे थे, उसे भी सील कर दिया है।
एसडीएम रितु रानी ने बताया कि पिछले काफी समय से हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में अनाधिकृत भ्रूण परीक्षण का धंधा जोरों पर चल रहा है। इस मामले में हरियाणा के सोनीपत के एक डॉक्टर ने बड़ी रकम लेकर सोनीपत के रविंद्र एवं बिजनौर की महिला शशि रवि का भ्रूण परीक्षण करने के लिए धामपुर स्थित न्यू सिटी निवासी मनोज कुमार के यहां भेजा।
विज्ञापन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ न्यू सिटी में छापा मारा। इस दौरान मनोज कुमार के घर अल्ट्रासाउंड मशीन, 17500 की नकदी, एक तमंचा और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के घर को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कार्रवाई करते हुए धामपुर निवासी मनोज कुमार, सोनीपत निवासी रविंद्र और बिजनौर निवासी महिला शशि रवि को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस धंधे में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया गया है, जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। टीम में हरियाणा सोनीपत स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी सुमित कौशिक ,धामपुर सीओ सरवम सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed