फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three animals died in Tibri Gaushala

Bijnor News: तीबड़ी गोशाला में तीन पशुओं की मौत

Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three animals died in Tibri Gaushala
- भाकियू कार्यकर्ताओं के औचक निरीक्षण से खुली प्रशासनिक लापरवाही की पोल
विज्ञापन


- अभी भी कई पशु बीमारी, भरपेट चारा न मिलने से भूखे तड़पने को विवश हैं पशु

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गांव तीबड़ी में स्थित गोशाला में सही से उपचार व भरपेट चारा न मिलने के कारण तीन पशुओं की मौत हो गई। अधिकांश पशु बीमार हैं। भरपेट चारा न मिलने से पशु भूखे तड़प रहे हैं। प्रशासन की ओर से बरती जा रही लापरवाही की पोल सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से गोशाला का निरीक्षण करने पर खुली।
भाकियू तहसील अध्यक्ष सुनील प्रधान, ब्लाॅक अध्यक्ष अजय कुमार राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को तीबड़ी गोशाला पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां पर देखा कि गोशाला में करीब 60 पशु मौजूद थे, इनमें से तीन पशु मरे पड़े हैं। पशुओं की रविवार रात में किसी समय मौत हुई और किसी भी अधिकारी ने दोपहर तक गोशाला में जाकर गायों पर ध्यान नहीं दिया। बाकी पशुओं में से भी अधिकांश बीमार हैं। गोशाला में बारिश का पानी जमा है। पशुओं के बैठने के लिए सूखा स्थान नहीं है। पशुओं के लिए रखा भूसा बारिश में भीग रहा है। गोशाला के कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से तीन-चार दिन में एक बार पांच क्विंटल कुट्टी पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन

ब्लाॅक अध्यक्ष अजय राजपूत, सुनील प्रधान ने बताया कि गोशाला में पशुओं को न तो भरपेट चारा मिल रहा है और न ही बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह के आदेश पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु चौहान ने अन्य अधिकारियों के साथ गोशाला में मरे पशुओं को वहां से उठवाकर गड्ढे में दबाया। इस मौके पर दिनेश चौहान, दिनेश प्रधान, संजय सिंह, धन सिंह, विजयपाल सिंह, आनंद सिंह, भानु प्रकाश, अरविंद राजपूत, नरेंद्र प्रधान, तरुण, राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed