{"_id":"620560ae787bb31a0763a0d8","slug":"those-who-tell-the-vaccine-to-the-bjp-have-to-answer-yogi-bijnor-news-mrt5765529170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन को भाजपा की बताने वालों को जवाब देना है : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन को भाजपा की बताने वालों को जवाब देना है : योगी
विज्ञापन
वैक्सीन को भाजपा की बताने वालों को जवाब देना है: योगी
नगीना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति से गांव व शहर जगमगा रहे हैं। जो लोग कोरोनारोधी वैक्सीन को मोदी और भाजपा की वैक्सीन बताते थे, यह चुनाव ऐसे लोगों को जवाब देने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वैक्सीन के जरिये लोगों की जान बचाई है तो वोट भी भाजपा को जाना चाहिए।
बृहस्पतिवार दोपहर नगीना के रामलीला बाग स्थित मैदान पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के एक हाथ में विकास है तो दूसरे हाथ में माफिया के लिए बुलडोजर है। कहा कि दंगा वादियों, माफिया वादियों, गरीबों का हक छीनने वाले अपराधियों का एक इलाज सिर्फ भाजपा ही है। सपा सरकार में प्रदेश में कर्फ्यू लगते थे, हम कांवड़ यात्रा निकलवाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासन में प्रदेश में एक भी कर्फ्यू नहीं लगा। सपा सरकार का विकास सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री कराने तक सीमित रहा। पिछली सरकार का विकास पर कोई ध्यान नहीं था।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में बहन-बेटियां सड़क पर सुरक्षित नहीं निकल पाती थीं, किसान खेत पर जाता हुआ डरता था, जो व्यापारी सुबह घर से निकलता था, शाम को उसकी घर वापसी की गारंटी नहीं थी। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल था। डबल इंजन की मौजूदा भाजपा सरकार ने बिजनौर जनपद को भी मेडिकल कॉलेज का तोहफा दिया। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ।
विज्ञापन
सपा ने बिजनौर को बना दिया था डार्क जोन
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बिजनौर वासियों को रिझाने की भी बहुत कोशिश की। वह बिजनौर के मुद्दे पर भी सपा पर जोरदार हमला बोलना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पूरे प्रदेश के साथ-साथ बिजनौर जनपद में भी भरपूर विकास कार्य हुए। जबकि सपा सरकार ने बिजनौर जनपद को डार्क जोन बना था। उन्होंने सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस सैफई के लिए बिजनौर दूर हुआ करता था, उस बिजनौर में वह एक महीने में चौथी बार आए हैं। बिजनौर से अपना रिश्ता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका तो जन्म भी बिजनौर के बगल में ही हुआ है।
मंच पर ये रहे मौजूद
कार्यक्रम प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान के संचालन में आयोजित जनसभा के मंच पर नगीना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, नहटौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मौजूदा विधायक व प्रत्याशी ओम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, नगीना विधानसभा प्रभारी गिरीश वर्मा, लोकसभा पालक सूर्य प्रकाश पाल, रामेंद्र सिंह, मुकेंद्र त्यागी, विनय राणा, भूपेंद्र चौहान मौजूद रहे।