फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time the pockets of the kawandis will be burdened

इस बार कांवड़ियों की जेब पर पड़ेगा बोझ

Tue, 09 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
This time the pockets of the kawandis will be burdened
इस बार कांवड़ियों की जेब पर पड़ेगा बोझ
विज्ञापन

धामपुर। अबकी बार महंगाई कांवड़ आस्था पर भारी पड़ रही है। जो कांवड़ पहले डेढ सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की बन कर तैयार हो जाती थी। वहीं इस बार एक हजार से 1500 रुपये तक में तैयार हो रही है। पहले कांवड़ को जत्थों के रूप में शिवभक्त भगवान शंकर के जयकारों के बीच गंतव्य को जाते थे पर आज केवल डीजे पर फिल्मी अंदाज में भजनों की धुन पर मनोरंजन के रूप में ले रहे हैं।

नर सेवा- नारायण सेवा संघ के संरक्षक लाला लाजपतराय मुखिया का कहना है कि जिस घर परिवार में कोई सदस्य कांवड़ लेने को हरिद्वार जाता था तो उसके घर में बुजुर्गों के नियम कायदे शुरू हो जाते थे। महिला उसी दिन से घर में नियम संयम के साथ रहकर संध्या होने पर एकत्र होकर भजनों के माध्यम से शिवभोले का गुुणगान करती थी। आज के दौर में सब कुछ बदल गया है। श्रद्धालु भारत भूषण शर्मा, वीरेंद्र सिंह मोरना का कहना है कि अब दिखावा ज्यादा होने लगा है। पहले कई माह पहले एक दूसरे को बता देते थे कि अबकी बार वह भी कांवड़ लेने जाएंगे। मुरादाबाद की सीता देवी ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम है। पर महिलाओं श्रद्धालुओं में वृद्धि हुई है। घनश्याम सिंह का कहना है कि कोरोना के कारण प्रशासन की सख्ती के चलते हरिद्वार में रौनक बहुत कम है। शिवभक्तों की संख्या भी घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed