फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This is the pride of my country, Hindi is the pride of my country..

मेरे देश का गौरव है ये, मेरे देश की शान है हिंदी..

Wed, 15 Sep 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
This is the pride of my country, Hindi is the pride of my country..
नजीबाबाद में हिंदी काव्य संगोष्ठी में भाग लेते साहित्यकार। - फोटो : NAZIBABAD
मेरे देश का गौरव है ये, मेरे देश की शान है हिंदी..
विज्ञापन

नजीबाबाद। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की ओर से हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने हिंदी को समर्पित रचनाएं प्रस्तुत की।
संस्था के वरिष्ठ साहित्यकार अजय जौहरी व वरिष्ठ कवयित्री मंजू जौहरी के आवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक राजेंद्र त्यागी ने की। गोष्ठी में जयप्रकाश जौली ने कहा, हिंदी भाषा लिखने के लिए ही हम अपने कदम उठाएंगे.., बेगराज यादव ने पढ़ा, अंग्रेजी अंकल कह रिश्तों को गुमराह करती.., अशोक सविता ने रचना प्रस्तुत की कि प्रेमचंद के गोदान का हीरो होरी है, हर घर के लिए नाली जरूरी है.., कुमुद कुमार ने पढ़ा, माटी है हिंद की हिंदी का जयघोष हो.., मंजू जौहरी ने कहा, मेरे देश का गौरव है ये मेरे देश की शान है हिंदी.., राजेश मिश्रा ने कहा लगाकर हिंदी के पोस्टर अंग्रेजी में काम करते हो.., निशा अग्रवाल ने हिंदी गंगा जैसी निर्मल गंगा जल सी पावन है..।

अजय जौहरी ने कहा फीका फीका सब जगह बिकता देखा.., प्रदीप डेजी ने पढ़ा, नमन हिंदी को है जिसने हमें जीना सिखाया है.., राजेंद्र त्यागी ने कहा, हिंदी को अंग्रेजी से कम क्यों तोलते हैं लोग, शिशु मंदिर की जगह कान्वेंट क्यों खोलते हैं लोग.. आदि रचनाएं प्रस्तुत कीं। गोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप डेजी, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed