फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This dirt can increase infectious diseases further

संक्रामक रोगों को और बढ़ा सकती है ये गंदगी

Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
This dirt can increase infectious diseases further
संक्रामक रोगों को और बढ़ा सकती है ये गंदगी
विज्ञापन

बिजनौर। शहरों में सफाई अभियान चलाने के सख्त निर्देशों के बावजूद जनपद में इसका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। अन्य शहरों की बात छोड़िए बिजनौर शहर में ही जगह-जगह पानी सड़ रहा है। किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। इससे मच्छर पनपकर संक्रामक रोगों की सौगात दे रहे हैं। समय पर साफ सफाई न होने से संक्रामक रोगों का फैलाव तीव्रता से हो सकता है। फिर इस पर नियंत्रण पाना बेहद ही मुश्किल होगा।
जिले में डेंगू की शुरुआत हो चुकी है। जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल कॉलोनी में डेंगू पॉजिटिव दो रोगी मिल भी चुके हैं। इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां जगह-जगह इकट्ठा हुआ पानी सड़ रहा है और कूडे़ के ढेर लगे हैं। साफ सफाई के नाम पर महज खाना पूर्ति की जाती है। शहर का आवास विकास पार्क गंदगी के कारण वर्षों से बदहाल है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलोनी की हालत बेहद खस्ता है। आवास विकास परिषद मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि आवास विकास की सही तरीके से साफ सफाई कराई जाती है। वर्तमान में यदि वहां पर गंदगी हो गई है तो साफ सफाई कराएंगे।
विज्ञापन

किरतपुर में गंदगी से जीना मुहाल
फोटो समाचार
किरतपुर। किरतपुर नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। और तो और नगर पालिका कार्यालय के बराबर में ही गंदगी का गोदाम है। विकास खंड अधिकारी और नगर पालिका का कार्यालय आमने-सामने हैं। दोनों कार्यालयों के बराबर में और इर्द-गिर्द काफी गंदगी है। मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किरतपुर स्टेट बैंक के बराबर में कूड़े के ढेर लगे हैं। सरस्वती शिशु मंदिर के सामने, टैक्सी स्टैंड के बराबर में, सेंट पीटर्स स्कूल के पास में बूढ़े बाबू के मेला स्थल के सामने और पास में कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने बताया कि साफ सफाई के लिए नगर में काफी स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाता है। रोजाना के साथ साथ इस सप्ताह के अभियान की सत्यता परखने के लिए उन्होंने स्वयं और सफाई निरीक्षक के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed