फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This choice is between religion and adharma: Swatantra Dev

धर्म और अधर्म के बीच है यह चुनाव : स्वतंत्र देव

Fri, 11 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
This choice is between religion and adharma: Swatantra Dev
धर्म और अधर्म के बीच है यह चुनाव : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

नूरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच व प्रदेश को विघटनकारी ताकतों से भयमुक्त बनाए रखने के लिए है। बुधवार रात वह भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के चुनाव कार्यालय पहुंचे और प्रचार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुन: भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने प्रदेश में भयमुक्त विकासयुक्त सरकार देने का काम किया। जिसको उत्तर प्रदेश की जनता सराह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश विरोधी विघटनकारी ताकतें अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए भाजपा को सत्ता से रोकने के प्रयास में लगी हुई हैं। यह चुनाव धर्म व अधर्म के बीच है। जनता को फैसला करना है कि उत्तर प्रदेश को गुंडों के हवाले करना है या सुरक्षित हाथों में देना है। कहा कि नूरपुर की सीट को भारी बहुमत से जिताकर भेजो, क्षेत्र को बहुत कुछ मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विधानसभा प्रभारी उदय गिरि गोस्वामी, जुगनू चौधरी, प्रणय मनु गुप्ता, धर्मेंद्र जोशी, हरभजन सिंह अमन, गुरनाम सिंह, डॉ. विनीत देवरा, अंकित जोशी, डॉ. पल्लवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed