{"_id":"587fad014f1c1bda30effa57","slug":"third-eye-the-eye-will-be-on-the-nomination-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन प्रक्रिया पर रहेगी तीसरी आंख की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन प्रक्रिया पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले नामांकन प्रक्रिया पर तीसरी आंख की निगाह रहेगी। इसके लिए आठों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्षों को सीसीटीवी कैमरों समेत कंप्यूटर सुविधा एवं इंटरनेट सेवा से लैस कर दिया गया है। कलक्ट्रेट में बाहरी व्यक्तियों के लिए सील कर दिया गया है। केवल नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों को अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा।
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 15 फरवरी को होगा। इसके लिए प्रत्याशियों की नामजदगी का काम 20 जनवरी से शुरू होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम के अनुसार नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में आठ विधान सभा क्षेत्र हैं। विधान सभावार नामांकन कक्षों तक जाने की अलग-अलग व्यवस्था है। प्रत्याशी तथा उनके साथ आने वाले लोगों पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। इसके लिए एक सीसीटीवी कैमरा नामांकन कक्ष के अंदर तथा एक बाहर लगाया गया है। दोनों कैमरों से लगातार रिकार्डिंग भी होती रहेगी। प्रत्येक नामांकन कक्ष को इंटरनेट सेवा से जोड़ दिया गया है। आरओ के कक्ष में दो दो कंप्यूटर तथा फोन लगा दिए गए हैं।
नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की सुविधा के लिए आरओ को संबंधित विधान सभा की मतदाता सूची के दो दो सेट मुहैय्या कराए गए हैं। मतदाता सूची, नामांकन प्रपत्र तथा अन्य चुनावी अभिलेख कड़ी सुरक्षा में शील्ड लॉक में रखे जाएंगे। इसके लिए दो बड़े बक्से तथा चार चार ताले हर आरओ को दिए गए हैं। एडीएम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन , बैलेट यूनिट में लगने वाला मतपत्र तथा पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया के बारे में आरओ को बता दिया गया है।
विज्ञापन
बढ़ापुर विस क्षेत्र में 80 बूथों पर होगा मतदान
बढ़ापुर में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस ने क्षेत्र के 2100 लोगों का मुचलका पाबंद किया है और 21 का गुंडा एक्ट में चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 15 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के तहत कुल 61 मतदान केंद्रों के 80 बूथों पर मतदान होगा। पांच मतदान केंद्रों ग्राम सादातपुर गढ़ी, जमालपुर ढ़ीकली, नूरपुर अरब, शाहअलीपुर कोटरा व भोगपुर को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए थाना क्षेत्र के 2100 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। अब तक आठ लोगों को जिलाबदर किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में 249 लाइसेंसी शस्त्र हैं। इनमें 226 शस्त्रों को थाने में जमा कराया जा चुका है। बाकी शस्त्रों के जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है।
निष्पक्ष मतदान के लिए प्लैग मार्च निकाला
कासमपुरगढ़ी/बढ़ापुर में सीओ अफजलगढ़ यशपाल सिंह, कोतवाल राजकुमार शर्मा के नेतृत्व ने क्षेत्र के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील ग्रामों अलियारपुर, भूतपुरी, कासमपुरगढ़ी, सीरबासुचंद, मेघपुर, उधोवाला का रैपिड एक्सन फोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इन गांवों की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में आरएएफ के सहायक कमांडर कौशल कुमार ने लोगों से चुनाव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था में बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की। वहीं बढ़ापुर में भी पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। बुधवार को कस्बे के प्राइवेट बस स्टैंड से मौहल्ला नोमी तक सीआईएसएफ के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में सीआईएसएफ के एसआई एसएस ठाकुर साथ रहे।