{"_id":"636bb5e63bbac732e76329e6","slug":"thieves-stole-cash-worth-six-thousand-including-11-leds-from-electronic-showroom-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में वारदात: शातिर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की छत काटकर 11 एलईडी समेत छह हजार की नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में वारदात: शातिर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की छत काटकर 11 एलईडी समेत छह हजार की नगदी उड़ाई
Wed, 09 Nov 2022 07:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Nov 2022 07:46 PM IST
सार
बिजनौर में वारदात : शातिर चोर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की छत काटकर 11 एलईडी समेत छह हजार की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बिजनौर में चोरी की वारदात।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के नहटौर में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की छत में कुंबल लगाकर अज्ञात चोर 11 एलईडी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामन व छह हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला पंचायती मंदिर निवासी शरद उर्फ सोनू जैन का धामपुर मार्ग स्थित मुस्लिम फंड गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है। बताया जाता है कि बीती रात करीब दो बजे तीन अज्ञात चोर शोरूम की टीन की छत काटकर अंदर घुस गए। चोर गल्ले में रखी करीब छह हजार की नगदी, 11 एलईडी सहित अन्य सामन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला
विज्ञापन
वहीं सुबह को शोरूम खोलने पर चोरी होने का पता चला। शोरूम व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर तीन युवक सामने आए। चोर गल्ले आदि को खंगालते हुए नजर आ रहें हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें